अब पाकिस्तान में भी लगेगा टिकटॉक पर प्रतिबंध, पेशावर के उच्च न्यायालय ने जारी किया आदेश

By: Ankur Thu, 11 Mar 2021 9:24:57

अब पाकिस्तान में भी लगेगा टिकटॉक पर प्रतिबंध, पेशावर के उच्च न्यायालय ने जारी किया आदेश

टिकटॉक मनोरंजन की एक ऐप हैं जो कि भारत में प्रतिबंधित हो चुकी हैं। इसी के साथ ही अब पाकिस्तान में भी टिकटॉक पर प्रतिबंध लगेगा। इससे जुड़ा एक आदेश पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी शहर पेशावर के एक उच्च न्यायालय द्वारा जारी किया गया हैं। अदालत ने यह आदेश एक यचिका पर दिया जिसमें कहा गया था कि सोशल मीडिया एप 'टिकटॉक' अश्लील सामग्री परोस रहा है। इस आदेश से जुड़ी जानकारी देश के दूरसंचार नियामक के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को दी। यह याचिका एक वकील जेहनजेब महसूद ने दाखिल की थी, जो पूर्व में पीटीए का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। भारत में टिकटॉक पर पिछले साल जून में प्रतिबंध लगा दिया गया था।

पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) के प्रवक्ता खुर्रम मेहरान ने इस संबंध में कहा, 'अदालत ने पीटीए से टिकटॉक को प्रतिबंधित करने के लिए कहा है।' उन्होंने कहा कि पीटीए आदेश का पालन करेगा। वहीं, अदालत के इस आदेश को लेकर पाकिस्तान में टिकटॉक के प्रतिनिधियों ने कहा है कि उन्हें इस आदेश की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि कंपनी इस मामले में जल्द ही बयान जारी करेगी। इससे पहले पाकिस्तान ने अक्तूबर में भी टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाया था। लेकिन, इसे महज 10 दिन के अंदर वापस ले लिया गया था क्योंकि कंपनी ने किसी भी तरह की अश्लील या गलत सामग्री हटा लेने का वादा किया था।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com